नमस्कार दोस्तों! मध्य प्रदेश में आबकारी विभाग के तहत सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। जिन अभ्यर्थियों ने 253 पदों पर आयोजित एमपी आबकारी आरक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया था, उनके लिए अब परीक्षा की घड़ी नजदीक आ गई है। परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2025 से किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, जिसे जल्द ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा, कैसे डाउनलोड करना है और उसमें क्या-क्या विवरण होंगे, तो इस लेख में आपको हर जानकारी विस्तार से मिलेगी।
MP Abkari Constable Admit Card 2025
दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक (Excise Constable) के 253 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें 248 पद सीधी भर्ती और 5 पद बैकलॉग के थे। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक चली थी। अब सभी योग्य उम्मीदवारों की परीक्षा 5 जुलाई 2025 से आयोजित की जाएगी। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा है, तो अब आपको परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट आ चुकी है और जल्द ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
आयोजक संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
भर्ती का नाम | एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2025 |
कुल पद | 253 (जिसमें 5 बैकलॉग पद शामिल हैं) |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 02 जुलाई 2025 (अपेक्षित) |
परीक्षा शहर जानकारी उपलब्ध | 28 जून 2025 से |
परीक्षा तिथि | 05 जुलाई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Abkari Constable Admit Card 2025 : कब जारी होगा?
एमपी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। सबसे पहले, 28 जून 2025 को उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र का शहर और परीक्षा दिनांक की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद, 2 जुलाई 2025 से उम्मीदवार अपने विस्तृत एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। जिसमें रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, समय और दिशा-निर्देश शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड पहले से तैयार रखें ताकि समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें और किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
MP Abkari Constable Admit Card 2025 : आवश्यक लॉगिन डिटेल्स
एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी, जो इस प्रकार हैं:
- पंजीकरण संख्या (Registration Number)
- पासवर्ड / जन्मतिथि
- कैप्चा कोड
Details Mentioned in MP Abkari Constable Admit Card 2025
जब आप एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित जानकारियां दी होंगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- जन्मतिथि
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- परीक्षा की शिफ्ट (पहली/दूसरी)
- रिपोर्टिंग समय
- महत्वपूर्ण निर्देश (Instructions)
Steps to Download the MP Abkari Constable Admit Card 2025
अगर आपने एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है और अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘लेटेस्ट अपडेट’ या ‘नवीनतम समाचार’ सेक्शन देखें।
- वहां आपको एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
- जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट निकाल लें।
MP Abkari Constable Admit Card 2025 : अनिवार्य दस्तावेज (परीक्षा दिवस पर ले जाने होंगे)
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ अपने साथ ले जाना अनिवार्य होगा:
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- मूल फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
MP Excise Constable Exam Pattern 2025 | परीक्षा पैटर्न
एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों से उनकी बुनियादी जानकारी, सोचने की क्षमता और गणितीय समझ से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा का पैटर्न कुछ इस तरह रहेगा:
विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 40 | 40 |
तर्कशक्ति (Reasoning Ability) | 30 | 30 |
गणित (Elementary Mathematics) | 15 | 15 |
विज्ञान (General Science) | 15 | 15 |
कुल | 100 | 100 |
FAQs –
एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
परीक्षा से लगभग 3 दिन पहले, यानी 2 जुलाई 2025 को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।