नमस्कार दोस्तों! यदि आप एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2025 की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट यहां दी जा रही है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB) हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) का आयोजन कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश के कॉलेजों और संस्थानों में एग्रीकल्चर कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, उनके लिए इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसे आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन विवरण के आधार पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, महत्वपूर्ण तिथियां और निर्देश सहित सभी जरूरी जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध करा रहे हैं, इसलिए सभी अभ्यर्थी लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें ताकि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की परेशानी न हो।
MP PAT Admit Card 2025
दोस्तों, मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2025 की जारी होने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है और प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) का आयोजन 26 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि उम्मीदवार जल्द ही अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा का नाम | एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (MP PAT) 2025 |
आयोजक संस्था | मध्य प्रदेश व्यापम (MPESB) |
कोर्स | B.Sc Agriculture, Horticulture, Forestry, B.Tech Agriculture |
परीक्षा तिथि | 26 जुलाई 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना | परीक्षा से 7 दिन पहले (जुलाई 2025 के तीसरे सप्ताह में अनुमानित) |
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP PAT Admit Card 2025 : कब आएगा?
इस साल भी लाखों छात्रों ने बीएससी एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री और बीटेक एग्रीकल्चर जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन किया है। अब सभी छात्रों के लिए जल्द ही एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा। अभी एडमिट कार्ड की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आमतौर पर परीक्षा से 7 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और 3 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी कर दिया जाता है। छात्र अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
MP PAT Admit Card 2025 : उल्लेखित विवरण
एमपी पीएटी 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर उम्मीदवार को नीचे दी गई जानकारी देखने को मिलेगी:-
- परीक्षा प्राधिकरण का नाम
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार के अभिभावक का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की समय सारणी
- परीक्षा का विषय
- उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।
How to Download MP PAT Admit Card 2025?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार दिए गए हैं:-
- सबसे पहले मध्य प्रदेश परीक्षा मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद भाषा का चयन कर होम पेज खोलें।
- होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट या एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं।
- वहां पर एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2025 का एक्टिव लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां पर मांगी गई जानकारी (आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि आदि) भरें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं।
MP PAT Admit Card 2025 : एडमिट कार्ड के साथ ले जाने के लिए दस्तावेज
परीक्षा वाले दिन सेंटर पर जाते समय सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर मत जाएं, इसके साथ नीचे दिए गए दस्तावेज भी जरूर साथ रखें:-
- प्रिंट किया हुआ MP PAT एडमिट कार्ड 2025
- कोई भी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस
- हाल ही में खिंचाई गई पासपोर्ट साइज फोटो
MP PAT Admit Card 2025 : डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
मध्य प्रदेश में जिन छात्रों ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (MP PAT) 2025 के लिए आवेदन किया है, उनके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जैसे ही आधिकारिक पोर्टल पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होगा, सभी पंजीकृत उम्मीदवार इस लिंक की मदद से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। यहां हम आपको डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराएंगे, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपने एडमिट कार्ड को समय पर डाउनलोड कर पाएं और परीक्षा में शामिल हो सकें।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs :-
एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 दिन पहले यानि की 19-20 जुलाई तक जारी होने की संभावना है।
एमपी पीएटी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।