Bihar Police Constable Cut Off 2025 : इस बार कितनी जाएगी कट ऑफ? यहां देखें पूरी अपडेट

नमस्कार दोस्तों! अगर आप बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं, तो आपके लिए कट-ऑफ अंकों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। CSBC (सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 19,838 पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है, जिसकी लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित की जा रही है। ऐसे में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों की नजर अब बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 पर टिक गई है। क्योंकि अगले चरण में चयनित होने के लिए आपको न्यूनतम कट ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे, जो जल्द ही CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि इस बार बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ कितना जा सकता है और कब तक जारी होगा, तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें। यहाँ आपको पूरी जानकरी मिलने वाली हैं।

Bihar Police Constable Cut Off 2025

दोस्तों बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक एक अहम पड़ाव है। CSBC द्वारा कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जिसके बाद उम्मीदवार यह जान पाएंगे कि उन्हें अगले चरण यानी PET में शामिल होने का मौका मिलेगा या नहीं। कट ऑफ लिस्ट श्रेणीवार पीडीएफ में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिससे आप यह देख सकेंगे कि आपको कितने अंक लाने थे और आपकी तैयारी कहां तक सफल रही। यदि आपने परीक्षा दी है या देने वाले हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।

भर्ती संगठनसेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार
पद का नामबिहार पुलिस कांस्टेबल
कुल पद19,838 पद
परीक्षा तिथि16 जुलाई – 3 अगस्त 2025
कट ऑफ जारी होने की संभावनाअगस्त अंत या सितंबर 2025 प्रथम सप्ताह
आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in

Bihar Police Constable Cut Off 2025 : कब जारी होगा?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल द्वारा 3 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। परीक्षा समाप्त होते ही बोर्ड सबसे पहले आंसर की जारी करेगा, जिसके बाद रिजल्ट के साथ ही बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 भी घोषित की जाएगी। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ अलग-अलग जारी की जाएगी, जिससे सभी उम्मीदवार यह जान सकें कि उन्हें अगले चरण के लिए चयनित होने के लिए कितने अंक लाने थे। फिलहाल आधिकारिक कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर 2025 के पहले सप्ताह तक बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ जारी कर दी जाएगी।

Bihar Police Constable Expected Cut Off 2025 (देखें संभावित कट ऑफ)

जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं, उनके मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार कट ऑफ कितना जाएगा। हालांकि CSBC बिहार ने अभी तक आधिकारिक कट ऑफ जारी नहीं किया है, लेकिन परीक्षा के स्तर, उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए इस बार का संभावित कट ऑफ अनुमानित किया गया है। इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपको कितने अंक लाने चाहिए थे ताकि आप PET राउंड के लिए तैयार रह सकें। नीचे दी गई टेबल में हमने श्रेणीवार संभावित कट ऑफ शेयर की है, जिसे देखकर आप अपने स्कोर और सेलेक्शन चांस को समझ पाएंगे।

श्रेणीपुरुष संभावित कट ऑफ (Expected)महिला संभावित कट ऑफ (Expected)
सामान्य (General)72 – 78 अंक62 – 68 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)68 – 74 अंक58 – 64 अंक
EWS70 – 75 अंक60 – 66 अंक
अनुसूचित जाति (SC)60 – 65 अंक50 – 56 अंक
अनुसूचित जनजाति (ST)58 – 63 अंक48 – 54 अंक
पिछड़ा वर्ग (BC)66 – 72 अंक56 – 62 अंक

Bihar Police Constable Cut Off 2025 : प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

अगर आप बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 जानने की तैयारी में हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि कट ऑफ किन वजहों से ऊपर-नीचे हो सकता है। कट ऑफ सिर्फ आपके मार्क्स पर नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें शामिल हैं:-

  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • उम्मीदवारों की उपस्थिति
  • रिक्त पदों की संख्या
  • नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया
  • पिछले वर्षों के ट्रेंड

How to Check Bihar Police Constable Cut Off 2025?

जैसे ही CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 जारी करेगा, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर कट ऑफ और रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे:-

  • सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025” या लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन में संबंधित लिंक को ढूंढें।
  • अब यहाँ उपलब्ध “बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपनी आवश्यक जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि भरें और सबमिट करें।
  • आपकी स्क्रीन पर बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ और रिजल्ट की पूरी डिटेल दिख जाएगी।
  • यहीं से आप अपने स्कोर, कट ऑफ और चयन की स्थिति को चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

Bihar Police Constable पिछले वर्षों के कट ऑफ अंक (श्रेणीवार)

यदि आप बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के कट ऑफ को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि अलग-अलग श्रेणियों में पिछली बार चयन के लिए कितने अंक तक गए थे और इस बार की संभावित कट ऑफ का अनुमान लगाने में भी आसानी होगी।

श्रेणी (Category)कट ऑफ (पुरुष)कट ऑफ (महिला)
सामान्य (General)76 अंक74 अंक
EWS68 अंक62 अंक
SC68 अंक46 अंक
ST60 अंक50 अंक
BC72 अंक68 अंक
EBC72 अंक60 अंक

सारांश:

अगर आपका भी सपना बिहार पुलिस कांस्टेबल बनने का है और आपने इसके लिए परीक्षा दी है, तो आपके लिए कट ऑफ से जुड़ी जानकारी जानना बेहद जरूरी है। परीक्षा पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि इस बार कट ऑफ कितनी जाएगी और उनका चयन होगा या नहीं। ऐसे में हम यहां आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 से जुड़ी ताज़ा जानकारी और पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर संभावित कट ऑफ का अंदाजा उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे आपकी आगे की PET तैयारी आसान हो सके। कट ऑफ जारी होने के तुरंत बाद आप इसे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे, इसलिए नियमित अपडेट पाने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

Important Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here [Update Soon]

FAQ’s – Bihar Police Constable Cut Off 2025

बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 कब जारी होगा?

परीक्षा समाप्त होने के बाद अगस्त 2025 के अंत तक या सितंबर के पहले सप्ताह तक बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 जारी होने की संभावना है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार CSBC बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट सेक्शन में बिहार पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ लिंक पर क्लिक कर कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Logo