नमस्कार दोस्तों! अगर आपने मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया था, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद अब मेरिट लिस्ट जारी होने वाली है। इस बार करीब 19,504 पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए थे, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद शामिल हैं। अब भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और विभाग ने मेरिट लिस्ट तैयार कर ली है। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2025 की शुरुआत में ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है। यानी बहुत जल्द आप अपना नाम मेरिट लिस्ट में चेक कर पाएंगे। अगर आपने भी आवेदन किया है तो अब बस कुछ दिन का इंतजार और करना है। जैसे ही लिस्ट जारी होगी, हम आपको यहां डायरेक्ट लिंक और चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे ताकि आपको कहीं भटकना न पड़े। इसलिए जुड़े रहिए और नीचे दिए गए सभी अपडेट्स को ध्यान से पढ़िए।
MP Anganwadi Merit List 2025
मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। राज्यभर से करीब 3.99 लाख महिलाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। विभाग ने अब इन आवेदनों की जांच के बाद प्रोविजनल मेरिट लिस्ट तैयार कर ली है। ये लिस्ट जिले और आंगनबाड़ी केंद्रवार तैयार की गई है और संबंधित परियोजना अधिकारी व अनुविभागीय अधिकारी के पास भेजी जा चुकी है। अब चयन समिति द्वारा अंतिम प्रक्रिया पूरी होते ही मेरिट लिस्ट को आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया जाएगा। यह लिस्ट महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार की गई है और इसमें उन्हीं उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जो तय मापदंडों पर खरे उतरे हैं
भर्ती का नाम | एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 |
कुल पद | 19,504 पद |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | अगस्त 2025 (संभावित) |
जारी करने वाला विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, म.प्र. |
चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट + दस्तावेज़ सत्यापन |
आधिकारिक पोर्टल | chayan.mponline.gov.in |
MP Anganwadi Merit List 2025 : कब जारी होगी?
जो महिलाएं मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए बेसब्री से मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रही हैं, उनके लिए अब राहत भरी खबर है। भर्ती से जुड़ी प्रक्रियाएं लगभग अंतिम चरण में हैं। चयन समिति द्वारा ज़रूरी दस्तावेज़ और रिकॉर्ड्स की अपलोडिंग की प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 तक पूरी की जाएगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 30 जुलाई से 6 अगस्त 2025 के बीच, यानि अगस्त के पहले सप्ताह में मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में होगा, उन्हें अगले चरण की जानकारी और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए विभाग द्वारा सूचित किया जाएगा।
MP Anganwadi Bharti 2025 : पदों और रिक्तियों का विवरण
मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्यभर में कुल 19,504 रिक्त पदों को भरा जाना है।
पोस्ट का नाम | कुल पदों की संख्या |
---|---|
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (WCD MP Worker) | 2,027 पद |
आंगनवाड़ी सहायिका (WCD MP Helper) | 17,476 पद |
कुल पद | 19,504 पद |
MP Anganwadi Merit List 2025 : कैसे देखें और डाउनलोड करें?
अगर आपने मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया है, तो मेरिट लिस्ट देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं:-
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से chayan.mponline.gov.in वेबसाइट खोलें।

- अब होमपेज पर “MP Anganwadi Merit List 2025” से जुड़ा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- लिस्ट खुलने के बाद सबसे पहले अपना संभाग (डिवीजन) और फिर जिला (District) चुनें।
- इसके बाद आपको अपनी आंगनवाड़ी परियोजना या केंद्र का चयन करना होगा।
- चयन करने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका के लिए तैयार की गई मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखेगी।
- लिस्ट को पीडीएफ में डाउनलोड करें या यदि चाहें तो इसका प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।
MP Anganwadi Merit List 2025 आने के बाद आगे क्या होगा?
अगर आपने मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद का चरण आपके लिए बेहद अहम होगा। सबसे पहले आपको मेरिट लिस्ट में अपना नाम ध्यानपूर्वक जांचना है। अगर आपका नाम चयनित उम्मीदवारों की सूची में शामिल है, तो अगला कदम होगा दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में हिस्सा लेना। इसके लिए आपको विभाग द्वारा बताए गए तिथि और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी के साथ पहुंचना होगा। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद, योग्य पाए जाने पर आपको नियुक्ति का मौका दिया जाएगा। इसलिए यह ज़रूरी है कि आप समय पर तैयार रहें और सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
MP Anganwadi Bharti 2025 : दस्तावेज सत्यापन के लिए पूरी गाइड
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद अगला जरूरी कदम है दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया। इस चरण में उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज लेकर तय स्थान और समय पर उपस्थित होना होगा। नीचे उन मुख्य दस्तावेजों की सूची दी गई है जो इस प्रक्रिया में मांगे जा सकते हैं:
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट या अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- यदि हो तो उच्च शिक्षा (जैसे ग्रेजुएशन) के प्रमाण पत्र
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC हेतु)
- पहचान पत्र – जैसे आधार कार्ड, वोटर ID या पैन कार्ड की कॉपी
- बीपीएल कार्ड या राशन कार्ड (यदि लागू हो)
- हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो (2 से 4 प्रति)
- अनुभव प्रमाण पत्र (अगर पहले आंगनवाड़ी में कार्य किया हो)
सारांश
दोस्तों मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन किया है। अब इस भर्ती प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी होने वाला है। इस लेख में मेरिट लिस्ट से जुड़ी पूरी जानकारी, डाउनलोड प्रक्रिया और दस्तावेज़ सत्यापन की तैयारी से संबंधित जरूरी बातें साझा की गई हैं। यदि आप भी इस भर्ती का हिस्सा हैं, तो आधिकारिक चयन पोर्टल पर समय-समय पर विज़िट करते रहें और अपने जिले की मेरिट लिस्ट जरूर जांचें।
Important Links
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQ’s – MP Anganwadi Merit List 2025
एमपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट 2025 कब आएगी?
मेरिट लिस्ट के अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की पूरी पूरी संभावना है।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट कहां और कैसे देखें?
उम्मीदवार chayan.mponline.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना जिला और केंद्र चुनकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

राखी राजपूत मध्य प्रदेश की एक युवा और जमीनी स्तर से जुड़ी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो शिक्षा, सरकारी योजनाओं और रोजगार की लेटेस्ट अपडेट्स को सरल भाषा में हर व्यक्ति तक पहुंचाने का मिशन लेकर काम कर रही हैं। पिछले 4 वर्षों से राखी लोगों को जागरूक करने और सही जानकारी देने के उद्देश्य से ब्लॉगिंग कर रही हैं। वर्तमान में वह MP Rojgar Update पर बतौर लेखक सक्रिय हैं, जहां वह युवाओं को नौकरी, स्कॉलरशिप और सरकारी भर्तियों की सटीक जानकारी देती हैं, ताकि हर युवा सही दिशा में अपने करियर को आगे बढ़ा सके। राखी का मानना है कि जानकारी में शक्ति होती है, और वह अपने लेखों के माध्यम से हर व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए समर्पित हैं।