RRB NTPC UG Admit Card 2025 Out Soon! Download लिंक, एग्जाम सिटी और शिफ्ट टाइमिंग यहां देखें

नमस्कार उम्मीदवारों! अगर आपने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (12वीं स्तर) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है, तो अब आपके लिए बड़ी खबर है। परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं, यह परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक देशभर के परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। ऐसे में अब सभी उम्मीदवार RRB NTPC UG Admit Card 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए यह दस्तावेज आपके लिए बेहद जरूरी है। जो कि, अच्छी खबर यह है कि रेलवे बोर्ड द्वारा आपका प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस पेज पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया से लेकर सीधा लिंक तक, हर जरूरी जानकारी अपडेट के साथ उपलब्ध कराई गई हैं। इसलिए जुड़े रहें और समय रहते अपना RRB NTPC प्रवेश पत्र अवश्य डाउनलोड करें।

RRB NTPC UG Admit Card 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए 29 जुलाई 2025 को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब अभ्यर्थियों को अगला इंतजार है एडमिट कार्ड का, जो परीक्षा से लगभग चार दिन पहले, यानी अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती के तहत वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क (TC) जैसे अहम पदों पर चयन किया जाएगा। एक बार प्रवेश पत्र उपलब्ध हो जाने के बाद, उम्मीदवार अपनी संबंधित RRB रीजनल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
परीक्षा का नामRRB NTPC (UG) परीक्षा 2025
पदों की संख्या3445 पद (12वीं स्तर)
आवेदन करने वाले उम्मीदवारलगभग 63 लाख+
परीक्षा तिथि7 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि3 अगस्त 2025 (संभावित)
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करेंआधिकारिक वेबसाइट के जरिए (Login से)
आधिकारिक वेबसाइटwww.rrb.gov.in

RRB NTPC UG Admit Card 2025 : कब जारी होगा?

इस बार RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए करीब 63 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा का पहला चरण 7 अगस्त 2025 से शुरू होगा। ऐसे में एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी गई है कि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से ठीक चार दिन पहले, यानी 3 अगस्त 2025 को सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, उम्मीदवार अपने RRB रीजन की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर लें, ताकि आखिरी समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने या तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

RRB NTPC UG Admit Card 2025 : आवश्यक लॉगिन डिटेल्स

जैसे ही RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी होगा, हर उम्मीदवार को उसे डाउनलोड करने के लिए कुछ जरूरी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। अगर आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो पहले से ही ये जानकारी आपके पास होगी। बस इन्हें सही-सही भरकर आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड निकाल सकेंगे।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि (Date of Birth)
  • कैप्चा कोड / सिक्योरिटी कोड

RRB NTPC UG Exam Timings 2025 (शिफ्ट वाइज शेड्यूल)

RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 को तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को उनकी शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड के माध्यम से मिलेगी।

शिफ्टरिपोर्टिंग समयगेट बंद होने का समयपरीक्षा समय
शिफ्ट 1सुबह 7:30 बजेसुबह 8:30 बजेसुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक
शिफ्ट 2सुबह 11:15 बजेदोपहर 12:15 बजेदोपहर 12:45 से 2:15 बजे तक
शिफ्ट 3दोपहर 3 बजेशाम 4 बजेशाम 4:30 से 6 बजे तक

How To Download RRB NTPC UG Admit Card 2025?

अगर आपने RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है, तो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “Latest Updates” या “CEN 01/2025 Admit Card” सेक्शन में जाएं।
  • “RRB NTPC UG Admit Card 2025” के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्म तिथि (DOB) और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब “Download” बटन पर क्लिक करके इसे अपने डिवाइस में सेव करें और एक प्रिंट कॉपी निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

RRB NTPC UG Admit Card 2025 : उल्लिखित विवरण

जब आप RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें कई जरूरी जानकारियां होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ सही है या नहीं।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा का समय और शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय (Reporting Time)
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)

RRB NTPC UG Admit Card 2025 के साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा के दिन केवल एडमिट कार्ड ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ ले जाना अनिवार्य होता है। नीचे देखें जरूरी चीज़ों की लिस्ट:

  • RRB NTPC UG Admit Card 2025 (प्रिंटेड कॉपी)
  • फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि कोई एक)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

सारांश

RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के आयोजन की तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं और लाखों उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को अभी तक एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है, वे घबराएं नहीं बोर्ड द्वारा परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें, ताकि समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें और परीक्षा में बिना किसी परेशानी के शामिल हो सकें।

Important Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here {Update Soon}

FAQs’ – RRB NTPC UG Admit Card 2025

RRB NTPC UG एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?

RRB NTPC UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले, यानी 3 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

RRB NTPC UG का एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Logo