HP Home Guard Bharti 2025 : 700 पदों पर जल्द शुरू होंगे आवेदन, देखें योग्यता और सैलरी

नमस्कार दोस्तों, अगर आप हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड बनने का सपना देख रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने करीब 700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। गौर करने वाली बात यह है कि 10 साल बाद, 2025 में यह भर्ती फिर से शुरू होने जा रही है, जिसका इंतजार हजारों युवाओं को था। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार शामिल होकर राज्य की सेवा करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट आपसे न छूट जाए।

HP Home Guard Bharti 2025

दोस्तों, अगर आप हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो एचपी होमगार्ड भर्ती 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने प्रदेश में खाली पड़े होमगार्ड के पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि लंबे समय से खाली पदों की वजह से विभाग के कामकाज पर असर पड़ रहा था, और अब इन पदों को भरकर विभाग की कार्यक्षमता को बेहतर किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए जहां प्रदेश के युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा, वहीं होमगार्ड विभाग को भी अपनी सेवाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। अगर आप भी राज्य में होमगार्ड बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय है तैयारी शुरू करने का।

भर्ती का नामएचपी होमगार्ड भर्ती 2025
विभाग का नामहोमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश
कुल पद700+ (संभावित)
योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
ऑफिशियल वेबसाइटजल्द अपडेट होगा

HP Home Guard Bharti 2025 : शैक्षणिक योग्यता

अगर आप हिमाचल प्रदेश होमगार्ड में शामिल होकर राज्य की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का केवल 10वीं पास होना जरूरी है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की है, तो आप बिना किसी झिझक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

HP Home Guard Bharti 2025 : आयु सीमा

हिमाचल प्रदेश होमगार्ड में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। यानी अगर आपकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और 40 साल से कम है, तो आप इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी, जिसकी पूरी जानकारी आपको जल्द जारी होने वाली ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

HP Home Guard Bharti 2025 : चयन प्रक्रिया क्या रहेगी?

हिमाचल प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया को कई चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति का मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी:-

  • ऑनलाइन आवेदन
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • लेखन परीक्षा
  • मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन

HP Home Guard Bharti 2025 : Application Fees

हिमाचल प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 में सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप बिना किसी फीस के फ्री में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

  • UR/BC/EBC/EWS: Rs.00/-
  • SC/ST/PH/All Female: Rs.00/-

HP Home Guard Bharti 2025 : Salary Details

हिमाचल प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 में चयनित होने पर उम्मीदवारों को हर महीने आकर्षक वेतनमान के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

पद का नामवेतनमान (प्रति माह)
होमगार्ड (सामान्य)₹8,500 – ₹12,000
अनुभवी होमगार्ड₹12,500 – ₹16,000

How to Apply for HP Home Guard Bharti 2025?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें जिनका सूचीबद्ध किया गया है:-

  • सबसे पहले होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर वैकेंसी नोटिफिकेशन देखें।
  • नोटिफिकेशन के आधार पर संपूर्ण जानकारी लेते हुए आवेदन फार्म लिंक ओपन करें।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज को अपलोड करें।
  • सभी जानकारी के बाद यदि आवेदन शुल्क या पोर्टल शुल्क मांगा जाए तो भुगतान करें।
  • अंततः उम्मीदवार अपना आवेदन चेक करते हुए आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
  • आवेदन का प्रिंट जरूर लें, जो कि भविष्य में उपयोगी रहेगा।

HP Home Guard Bharti 2025 : सैनिकों का काम क्या रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड सैनिकों को राज्य में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न सेवाओं में तैनात किया जाएगा। आमतौर पर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में होमगार्ड सैनिक सहयोग करेंगे। इनमें आपदा प्रबंधन कार्य, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आग लगने की घटनाओं में सहायता (अग्निशमन), त्योहारों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में व्यवस्था संभालना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

Important Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here {Update Soon}

FAQ’s ~ HP Home Guard Bharti 2025

एचपी होमगार्ड भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब आएगा?

कैबिनेट बैठक में भर्ती हेतु ऐलान किया गया है, जल्द ही इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा।

एचपी होमगार्ड भर्ती 2025 मैं पद संख्या कितनी रहेगी?

हिमाचल प्रदेश होमगार्ड विभाग में 700 से अधिक पद पर भर्ती होने वाली है।

Leave a Comment

WhatsApp Logo