नमस्कार साथियों, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप C पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब इस परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों का इंतजार बस एक चीज का है रिजल्ट। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि आयोग जल्द ही HSSC CET ग्रुप सी रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है और जैसे ही यह जारी होगा, आप इसे HSSC की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट आपके अगले कदम यानी दस्तावेज़ सत्यापन और चयन प्रक्रिया का रास्ता तय करेगा। इसलिए, अगर आप भी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो सलाह है कि नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करते रहें और यहां पर अंत तक जुड़े रहकर रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी अवश्य देखें।
HSSC CET Group C Result 2025
हरियाणा सीईटी ग्रुप C परीक्षा 2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई को राज्यभर के सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 13.7 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिससे मुकाबला काफी कड़ा हो गया। परीक्षा खत्म होने के बाद 29 जुलाई 2025 को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 1 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था। अब सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और उम्मीदवारों का इंतजार बस रिजल्ट का है। जो कि, उम्मीद हैं की अगस्त 2025 में ही HSSC CET Group C Result 2025 घोषित किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार मेरिट लिस्ट के रूप में डाउनलोड कर सकेंगे और जान पाएंगे कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।
परीक्षा का नाम | हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (HSSC CET) 2025 |
आयोजक संस्था | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
पद का प्रकार | Group C |
परीक्षा की तिथि | 26 और 27 जुलाई 2025 |
रिजल्ट जारी होने का समय | अगस्त 2025 (संभावित) |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | hssc.gov.in |
HSSC CET Group C Result 2025 : कब आएगा?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही CET ग्रुप C रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है। अभी रिजल्ट की सही तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह अगस्त 2025 के आखिरी हफ्ते तक आ सकता है। यह रिजल्ट उन सभी उम्मीदवारों के लिए अहम है, जिन्होंने हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप C पदों के लिए परीक्षा दी थी। इस बीच, HSSC अध्यक्ष ने एक फर्जी नोटिस के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें गलत दावा किया गया था कि रिजल्ट जारी हो चुका है। इसलिए उम्मीदवार केवल HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। रिजल्ट आने के बाद आप इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर पाएंगे और अपना स्कोर देख सकेंगे।
HSSC CET Group C Selection Process 2025
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की CET ग्रुप C भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन एक तय प्रक्रिया के तहत किया जाता है, जिसमें उनकी योग्यता, स्किल और दस्तावेज़ों की जांच की जाती है। इसमें मुख्य रूप से ये चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा (CET Test)
- मेरिट लिस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सीय परीक्षा
HSSC CET Group C Cut Off 2025 (संभावित)
परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवार अब रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। कट ऑफ मतलब वो न्यूनतम अंक, जिन्हें हासिल करना जरूरी है ताकि आप अगले चरण में जा सकें। हर कैटेगरी के लिए कट ऑफ अलग होता है और यह परीक्षा की कठिनाई, पदों की संख्या और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस साल आपका सिलेक्शन होने की कितनी संभावना है, तो नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार अनुमानित कट ऑफ अंक देख सकते हैं।
श्रेणी | अनुमानित कट ऑफ अंक (100 में से) |
---|---|
सामान्य (General) | 72 – 78 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 68 – 74 |
अनुसूचित जाति (SC) | 60 – 66 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 58 – 64 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 70 – 75 |
विकलांग (PwD) | 50 – 58 |
How To Check & Download HSSC CET Group C Result 2025?
एचएसएससी CET Group C रिजल्ट 2025 देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “HSSC CET Group C Result 2025” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब खुले पेज पर अपनी आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद “Submit” या “प्रविष्ट करें” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप ध्यान से देख सकते हैं।
- रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखने के लिए डाउनलोड करें बटन पर क्लिक कर PDF फॉर्मेट में सेव कर लें।
HSSC CET Group C Result 2025 पर उल्लिखित विवरण
जब आप अपना HSSC CET Group C रिजल्ट 2025 देखेंगें, तो उसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/हॉल टिकट नंबर
- पिता का नाम
- श्रेणी (Category)
- कुल प्राप्त अंक
- विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक
- कट ऑफ मार्क्स
- परीक्षा में प्राप्त योग्यता (Qualified/Not Qualified)
- मेरिट रैंक/स्थान
- अगले चरण के लिए निर्देश या नोटिस (यदि लागू हो)
सारांश
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही CET Group C रिजल्ट 2025 घोषित करने वाला है। फिलहाल आयोग ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई तारीख या अपडेट जारी नहीं किया है। जैसे ही रिजल्ट से संबंधित कोई नई जानकारी सामने आएगी, हम यहां पर तुरंत अपडेट प्रदान करेंगे ताकि आप समय पर अपनी परीक्षा परिणाम की जांच कर सकें। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हमेशा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।
Important Dates
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQ’s – HSSC CET Group C Result 2025
HSSC CET Group C रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
सूत्रों और उम्मीद के मुताबिक आशा है कि रिजल्ट अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा।
हरियाणा सीईटी ग्रुप C परीक्षा रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

राखी राजपूत मध्य प्रदेश की एक युवा और जमीनी स्तर से जुड़ी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो शिक्षा, सरकारी योजनाओं और रोजगार की लेटेस्ट अपडेट्स को सरल भाषा में हर व्यक्ति तक पहुंचाने का मिशन लेकर काम कर रही हैं। पिछले 4 वर्षों से राखी लोगों को जागरूक करने और सही जानकारी देने के उद्देश्य से ब्लॉगिंग कर रही हैं। वर्तमान में वह MP Rojgar Update पर बतौर लेखक सक्रिय हैं, जहां वह युवाओं को नौकरी, स्कॉलरशिप और सरकारी भर्तियों की सटीक जानकारी देती हैं, ताकि हर युवा सही दिशा में अपने करियर को आगे बढ़ा सके। राखी का मानना है कि जानकारी में शक्ति होती है, और वह अपने लेखों के माध्यम से हर व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए समर्पित हैं।