MP Anganwadi Sahayika & Karyakarta Merit List 2025 : एमपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करें Direct Link

नमस्कार दोस्तों, अगर आपने मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता भर्ती 2025 में आवेदन किया था, तो आपके लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने 19,504 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इन पदों पर चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और अंकों के आधार पर किया गया है, जिसमें केवल महिला अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। यदि आप भी इस भर्ती में शामिल हुई थीं, तो अब अपना नाम मेरिट लिस्ट में जरूर जांच लें, क्योंकि यही आपके चयन की अंतिम पुष्टि है। मेरिट लिस्ट से संबंधित पूरी जानकारी और डाउनलोड लिंक इस आर्टिकल में आगे उपलब्ध है, इसलिए इसे अंत तक पढ़ें।

MP Anganwadi Sahayika & Karyakarta Merit List 2025

दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए मार्च से अप्रैल 2025 के बीच आवेदन प्रक्रिया चलाई थी, जिसमें लगभग 3.99 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था। अब विभाग ने चयन प्रक्रिया का पहला कदम पूरा करते हुए 5 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर अनंतिम (प्रोविजनल) मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। ध्यान रखें, यह फाइनल मेरिट लिस्ट नहीं है। इसमें शामिल नामों और विवरण में अगर कोई गलती या आपत्ति है, तो उम्मीदवारों को 7 दिनों के भीतर अपना दावा या आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। इसके बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर चयन सुनिश्चित होगा। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हुई हैं, तो तुरंत मेरिट लिस्ट में अपना नाम जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते आपत्ति दर्ज कर दें।

WCD MP Anganwadi Merit List 2025 – Overview

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 की जिलावार प्रोविजनल मेरिट लिस्ट अब जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी अपने जिले की सूची देखने और डाउनलोड करने के लिए मध्य प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर जा सकते हैं। आगे आने वाले सभी आधिकारिक अपडेट और अंतिम मेरिट लिस्ट से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल और ताज़ा सूचनाओं पर नज़र बनाए रखनी चाहिए।

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश (WCD MP)
पद का नामआंगनवाड़ी सहायिका एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
कुल पद19,504
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी5 अगस्त 2025
दावा/आपत्ति की अंतिम तिथिलिस्ट जारी होने के 7 दिन के भीतर
फाइनल मेरिट लिस्ट जारीअगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह (संभावित)
चयन प्रक्रियाशैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची
आधिकारिक वेबसाइटchayan.mponline.gov.in

MP Anganwadi Bharti Final Merit List 2025 : कब आएगी?

एमपी आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता भर्ती 2025 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट अब चयन पोर्टल पर उपलब्ध है। इस सूची में सभी आवेदिकाओं के नाम के साथ-साथ उनके प्राप्त अंकों की जानकारी भी दी गई है। उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना नाम और अंक देख सकती हैं। अब विभाग अगला चरण शुरू करेगा, जिसमें 7 दिनों तक दावा और आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। इस प्रक्रिया के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उम्मीद है कि अंतिम सूची अगस्त 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी होगी। फाइनल लिस्ट में जिन महिलाओं का नाम आएगा, उन्हें मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी विभाग में काम करने का मौका मिलेगा, जो उनके लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

MP Anganwadi Sahayika & Karyakarta Selection Process 2025

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट आधारित है। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाता। चयन प्रक्रिया निम्न चरणों के माध्यम से पूरी होती है:

  • आवेदन प्रक्रिया
  • प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी करना
  • दावा/आपत्ति निपटान
  • फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करना
  • दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति

MP Anganwadi Sahayika & Karyakarta Vacancy 2025

मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD MP) ने वर्ष 2025 में आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों में योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है।

पद का नामरिक्तियों की संख्या
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता2,027
आंगनवाड़ी सहायिका17,477
कुल रिक्तियां19,504

MP Anganwadi Sahayika & Karyakarta Merit List 2025 – डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया

अगर आप एमपी आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता भर्ती 2025 की मेरिट लिस्ट देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में chayan.mponline.gov.in चयन पोर्टल खोलें।
  • होम पेज पर “एमपी आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता मेरिट लिस्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर एमपी आंगनवाड़ी सहायिका या कार्यकर्ता मेरिट लिस्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुले पेज में अपना संभाग, जिला, परियोजना कार्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र चुनें।
  • चयन करने के बाद “व्यू/देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • यहां से आप लिस्ट को देख सकते हैं या डाउनलोड बटन दबाकर अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं।

MP Anganwadi Sahayika & Karyakarta Merit List 2025 : दावा/आपत्ति कैसे दर्ज करें?

प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 7 दिनों का समय दिया जाता है ताकि वे किसी भी त्रुटि या गलती पर दावा/आपत्ति दर्ज कर सकें। ऐसा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार chayan.mponline.gov.in चयन पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर “दावा/आपत्ति दर्ज करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज में आवेदन क्रमांक (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब आपकी पूरी आवेदन संबंधी जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • विवरण को ध्यानपूर्वक जांचें और जहां भी त्रुटि मिले, उस सेक्शन में क्लिक करें।
  • अपनी सही जानकारी और आवश्यक प्रमाण अपलोड करें, फिर सबमिट बटन दबाएं।

सारांश

मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता पदों के लिए मेरिट लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है। इस सूची में सभी पात्र उम्मीदवारों के नाम, अंक और रैंक शामिल हैं। यदि आपने आवेदन किया था, तो अब आधिकारिक पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकती हैं। इसके अलावा यदि आपको मेरिट लिस्ट में किसी भी तरह की गलती या त्रुटि नज़र आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक चयन पोर्टल पर जाकर आसानी से दावा या आपत्ति भी दर्ज कर सकती हैं।

Important Links

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQ’s – MP Anganwadi Sahayika & Karyakarta Merit List 2025

एमपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट 2025 कब जारी हुई?

एमपी आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता भर्ती 2025 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 5 अगस्त 2025 को जारी कर दी गई है।

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार आधिकारिक चयन पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर जाकर अपने संभाग, जिला और केंद्र का चयन करके मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

क्या यह फाइनल मेरिट लिस्ट है?

नहीं, अभी यह प्रोविजनल (अस्थायी) लिस्ट है। दावा/आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Leave a Comment

WhatsApp Logo