नमस्कार अभ्यर्थियों! मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा ग्रुप 4 के अंतर्गत सहायक ग्रेड 3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर समेत कुल 966 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 7 से 9 मई 2025 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इसके बाद 13 मई को बोर्ड ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी थी, जिस पर आपत्तियां भी मांगी गईं। अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की और परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, MP Group 4 रिजल्ट 2025 जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यदि आप भी अपने स्कोरकार्ड, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट से जुड़ी ताजा अपडेट और उन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां हम आपको MP Group 4 रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में प्रदान कर रहे हैं।
MP Group 4 Result 2025
दोस्तों एमपी ग्रुप 4 परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां लेने का काम पूरा हो चुका है और अब बोर्ड फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट तैयार करने में लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MPESB Group 4 Result 2025 जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट आएगा, उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि डालकर आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MPESB की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट आते ही सबसे पहले जानकारी मिल सके।
भर्ती संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
पदों का नाम | सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, आशुलिपिक एवं अन्य लिपिकीय पद |
कुल रिक्तियां | 966 पद |
परीक्षा तिथि | 7 से 9 मई 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन |
परिणाम संभावित तिथि | जुलाई 2025 (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Group 4 Result 2025 : कब आएगा रिजल्ट?
MP ग्रुप 4 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर जल्द आने वाली है। रिजल्ट को लेकर सभी की नजरें अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं। हालांकि अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने बाद जो उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार तय की गई कट-ऑफ को पार करेंगे, उनके नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे। ऐसे उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जो अंतिम चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है।
MP Group 4 Merit List 2025 | मेरिट लिस्ट
MP Group 4 का रिजल्ट आने के बाद बोर्ड एक मेरिट लिस्ट जारी करेगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम होंगे जिन्होंने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं। ये मेरिट लिस्ट इस बात का फैसला करेगी कि किसे अगले चरण यानी दस्तावेज़ जांच के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार कट-ऑफ मार्क्स को पार कर लेंगे, उनका नाम इस लिस्ट में आ सकता है। मेरिट लिस्ट को आप MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर PDF में डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
Details Mentioned on MP Group 4 Scorecard 2025
जब आप MP Group 4 परीक्षा का स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करेंगे, तो उसमें आपकी परफॉर्मेंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां शामिल होंगी। नीचे स्कोरकार्ड में शामिल मुख्य विवरण दिए गए हैं:
- आपका नाम
- आपका रोल नंबर
- आवेदन क्रमांक
- जन्म तिथि
- परीक्षा का नाम
- किस श्रेणी (Category) से आपने फॉर्म भरा है
- आपने कितने अंक पाए
- कुल कितने नंबर की परीक्षा थी
- पास हुए या नहीं (योग्यता की स्थिति)
- आपकी रैंक या मेरिट स्थिति
- अगर शॉर्टलिस्ट हुए हैं, तो दस्तावेज़ जांच से जुड़ी जानकारी
MP Group 4 Result 2025 कैसे चेक करें?
एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करना होगा:-
- सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर “Result” सेक्शन या लेटेस्ट नोटिफिकेशन में जाएं।
- वहां पर “MP Group 4 Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें (लिंक रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव होगा)।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Search” या “View Result” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसमें आपके प्राप्त अंक, क्वालिफाई स्टेटस, और चयन की स्थिति दी होगी।
- आप चाहें तो रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं भविष्य के लिए।
MPESB Group 4 Cut Off 2025 (अपेक्षित)
MP ग्रुप 4 परीक्षा देने के बाद अब सभी उम्मीदवार ये जानना चाहते हैं कि आखिर कितना स्कोर लाने पर सिलेक्शन हो सकता है। बोर्ड रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा, लेकिन उससे पहले आप यहां संभावित यानी एक्सपेक्टेड कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। इससे आपको ये अंदाजा लग जाएगा कि आपके मार्क्स कट-ऑफ के आसपास हैं या नहीं। नीचे हम एक टेबल में कैटेगरी के हिसाब से अनुमानित कट-ऑफ शेयर कर रहे हैं, जो पिछले वर्षों के ट्रेंड और इस बार की परीक्षा की कठिनाई के आधार पर तैयार की गई है।
श्रेणी (Category) | संभावित कट-ऑफ अंक |
---|---|
सामान्य (General/UR) | 75 – 80 अंक |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 70 – 75 अंक |
अनुसूचित जाति (SC) | 65 – 70 अंक |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 60 – 65 अंक |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 70 – 75 अंक |
विकलांग श्रेणी (PWD) | 55 – 60 अंक |
MP Group 4 Result 2025 : डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
जिन उम्मीदवारों ने MP ग्रुप 4 परीक्षा दी है, वे अब अपना रिजल्ट आसानी से नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए देख सकते हैं। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, यह लिंक एक्टिव हो जाएगा। लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि भरनी होगी। जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट 2025 के जुलाई 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।