नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश में सरकारी हाई स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने वर्ग-1 शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET Varg 1) के आयोजन को हरी झंडी दे दी है। यह परीक्षा खासतौर पर कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए विषयवार शिक्षक पदों की नियुक्ति हेतु आयोजित की जाती है। अब जल्द ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, आवेदन तिथि और अन्य जरूरी जानकारियां शामिल होंगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो इस लेख के माध्यम से MP TET Varg 1 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MP TET Varg 1 2025
दोस्तों, हर साल मध्य प्रदेश में हजारों उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना लेकर MP TET जैसी परीक्षाओं में भाग लेते हैं। वर्ष 2025 में भी वर्ग-1 शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) अगस्त 2025 के अंत तक MP TET Varg 1 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जबकि परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 तक संभावित है। हालांकि अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संबंधित विभाग से जल्द ही विस्तृत सूचना जारी की जा सकती है। यह पात्रता परीक्षा राज्य के हाई स्कूलों में पढ़ाने के लिए आवश्यक योग्यता और शैक्षिक दक्षता की पुष्टि करने का माध्यम होती है।
MPESB TET Varg 1 Exam 2025 – Overview
अगर आप मध्य प्रदेश में 9वीं और 10वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में टीचर बनना चाहते हैं, तो आपको MP TET Varg 1 परीक्षा 2025 पास करनी होगी। यह परीक्षा यह तय करती है कि आप बच्चों को पढ़ाने के लिए जरूरी ज्ञान और योग्यता रखते हैं या नहीं। परीक्षा पास करने के बाद ही आप सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। हालांकि सिर्फ परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होता, इसके बाद भी चयन प्रक्रिया में भाग लेना जरूरी होता है।
परीक्षा का नाम | एमपी टीईटी वर्ग 1 (MP TET Varg 1) |
संगठन | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
पद | हाई स्कूल शिक्षक (कक्षा 9वीं और 10वीं) |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | अगस्त 2025 (संभावित) |
परीक्षा तिथि | दिसंबर 2025 (संभावित) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
योग्यता | स्नातक + मास्टर डिग्री + B.Ed. (संबंधित विषय में) |
ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP TET Varg 1 Notification 2025 : कब होगा जारी?
वर्ग-1 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि फिलहाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, यह नोटिफिकेशन अगस्त 2025 के दौरान जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन तिथि, परीक्षा पैटर्न आदि MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
MP TET Varg 1 Eligibility Criteria 2025 (पात्रता मानदंड)
जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में हाई स्कूल शिक्षक (Class 9th–10th) बनना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:
निवास मानदंड (Domicile Criteria):
- सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit):
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि तक)।
- अधिकतम आयु: श्रेणीवार छूट सहित अधिकतम आयु की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
- उम्मीदवार के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) डिग्री होनी चाहिए।
- साथ ही, संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (Post Graduation) और B.Ed. (या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण डिग्री) भी अनिवार्य है।
- कुछ विषयों में संबंधित विषय में विशेष योग्यता या अनुभव भी मांगा जा सकता है (जो नोटिफिकेशन में स्पष्ट होगा)।
MP TET Varg 1 2025 : आवेदन शुल्क (अनुमानित)
MPPEB द्वारा अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के आधारर पर आवेदन शुल्क का अनुमान इस प्रकार है:
- सामान्य / OBC उम्मीदवार: ₹500 – ₹600
- SC / ST / PwD उम्मीदवार: ₹250 – ₹300 (50% छूट)
MP TET Varg 1 2025 Salary Details
अगर आप MP TET Varg 1 परीक्षा पास कर लेते हैं और हाई स्कूल शिक्षक के पद पर चयनित हो जाते हैं, तो सिर्फ एक सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि एक स्थिर और सम्मानजनक करियर आपका इंतजार कर रहा होता है। नियुक्ति के बाद पहले 3 साल तक शिक्षक को प्रशिक्षण अवधि में रखा जाता है। इस दौरान आपको फिक्स सैलरी दी जाती है, जो हर साल बढ़ती है। 3 साल की सफल सेवा पूरी करने के बाद शिक्षक को नियमित वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाता है। इसमें शामिल होता है:
विवरण | विस्तार |
---|---|
वेतन स्तर | लेवल-8 (7वां वेतन आयोग) |
मूल वेतन | ₹36,000 – ₹1,14,000 |
ग्रेड पे | ₹4,600 |
अनुमानित ग्रॉस सैलरी | ₹45,000 – ₹55,000 |
MP TET Varg 1 2025 : आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी
जैसे ही MP TET Varg 1 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उम्मीदवार नीचे दी गई सरल चरणों का पालन करके अपना आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “लेटेस्ट अपडेट” सेक्शन में जाकर MP TET Varg 1 Notification 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता और संपर्क विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित फॉर्मेट में आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले, भरे गए पूरे फॉर्म की एक बार सावधानी से जांच करें — किसी भी प्रकार की गलती से बचें।
- ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- शुल्क भुगतान के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें और सफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट करें।
सारांश:
मध्य प्रदेश में हाई स्कूल शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। जल्द ही MP TET Varg 1 परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है, जिसकी तैयारी कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अंतिम चरण में है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि आवेदन तिथि, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी अपडेट समय पर मिल सकें। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, यहां आपको पूरी जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध करवाई जाएगी।
Important Links
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQ’s – MP TET Varg 1 2025
MP TET Varg 1 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
MP TET Varg 1 परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन अगस्त 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
MP TET Varg 1 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 में संभावित है। सटीक तिथि की पुष्टि नोटिफिकेशन में की जाएगी।

राखी राजपूत मध्य प्रदेश की एक युवा और जमीनी स्तर से जुड़ी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो शिक्षा, सरकारी योजनाओं और रोजगार की लेटेस्ट अपडेट्स को सरल भाषा में हर व्यक्ति तक पहुंचाने का मिशन लेकर काम कर रही हैं। पिछले 4 वर्षों से राखी लोगों को जागरूक करने और सही जानकारी देने के उद्देश्य से ब्लॉगिंग कर रही हैं। वर्तमान में वह MP Rojgar Update पर बतौर लेखक सक्रिय हैं, जहां वह युवाओं को नौकरी, स्कॉलरशिप और सरकारी भर्तियों की सटीक जानकारी देती हैं, ताकि हर युवा सही दिशा में अपने करियर को आगे बढ़ा सके। राखी का मानना है कि जानकारी में शक्ति होती है, और वह अपने लेखों के माध्यम से हर व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए समर्पित हैं।