नमस्कार दोस्तों! यदि आपने राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 में भाग लिया है, तो अब आपके लिए सबसे बड़ी उत्सुकता का विषय रिजल्ट है। आपको बता दें कि, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने यह परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को दो शिफ्टों में सफलतापूर्वक आयोजित की थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही लाखों उम्मीदवार परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें बोर्ड द्वारा जारी होने वाले रिजल्ट, कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट पर टिकी हैं। क्योंकि, जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया जैसे फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। तो आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रिजल्ट कब आएगा, कहां और कैसे चेक करना है, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी। इसलिए लेख पर अंतिम तक जुड़े रहे।
Rajasthan Jail Prahari Result 2025
दोस्तों राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्यभर के 803 जेल प्रहरी (वार्डन) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा आयोजित होने के बाद 12 मई 2025 को इसकी आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां भी मांगी गई थीं। जिसे देखने के बाद उम्मीदवारों को अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है। जो, जल्द ही RSMSSB द्वारा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मेरिट सूची शामिल होगी। ये अभ्यर्थी अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाए जाएंगे।
भर्ती संगठन | राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पद का नाम | जेल प्रहरी / वार्डर |
कुल रिक्तियां | 803 |
परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2025 |
श्रेणी | परिणाम (Result) |
रिजल्ट स्थिति | जल्द जारी होने की संभावना |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन (PDF फॉर्मेट) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 : रिजल्ट कब आएगा?
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती की परीक्षा हो चुकी है और उसकी उत्तर कुंजी भी पहले ही जारी कर दी गई है। अब सभी उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है, लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक रिजल्ट जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई 2025 के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आप अपना नाम PDF लिस्ट में देख पाएंगे। चयन होने के लिए आपको लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट दोनों में पास होना जरूरी है।
Rajasthan Jail Prahari मेरिट लिस्ट 2025
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आने के बाद मेरिट लिस्ट भी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं और अब फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों, कटऑफ मार्क्स और आरक्षण के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोज सकते हैं। जिनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें भर्ती की अगली प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
Rajasthan Jail Prahari Expected Cut Off 2025
जैसे ही राजस्थान जेल प्रहरी का रिजल्ट जारी होगा, उसी के साथ अलग-अलग श्रेणियों के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी बताए जाएंगे। ये कट-ऑफ इस बात पर तय होती है कि परीक्षा कितने लोगों ने दी, पेपर कितना कठिन था और कितनी सीटें हैं। जिन उम्मीदवारों के अंक तय कट-ऑफ से ज्यादा होंगे, उनके नाम मेरिट लिस्ट में आएंगे और उन्हें आगे की प्रक्रिया यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
वर्ग | अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स |
---|---|
सामान्य (General) | 135 – 142 |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 130 – 136 |
अनुसूचित जाति (SC) | 126 – 132 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 122 – 125 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 128 – 134 |
अति पिछड़ा वर्ग (MBC) | 126 – 132 |
How to Check and Download Rajasthan Jail Prahari Result 2025?
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाकर “लेटेस्ट न्यूज़” या “रिजल्ट” सेक्शन को खोलें।
- वहां राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप ध्यान से पढ़ें।
- भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 : उल्लिखित विवरण
जब आप राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करेंगे, तो उसमें कई जरूरी जानकारियां दी होंगी। ये विवरण आपके पहचान और परीक्षा प्रदर्शन से जुड़े होंगे। नीचे कुछ प्रमुख जानकारी दी गई है जो रिजल्ट में देखने को मिलेगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / आवेदन संख्या
- जन्मतिथि
- श्रेणी (Category)
- प्राप्त कुल अंक
- पास/फेल की स्थिति
- मेरिट रैंक (यदि लागू हो)
- अगली चरण की जानकारी (जैसे PET के लिए पात्रता)
Rajasthan Jail Prahari Score Card 2025
राजस्थान जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2025 का स्कोर कार्ड, रिजल्ट आने के कुछ समय बाद RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस स्कोर कार्ड में आपको पता चलेगा कि आपने कितने नंबर हासिल किए हैं और किस सेक्शन में कितने अंक मिले हैं। इससे आपको अपने एग्जाम परफॉर्मेंस का साफ-साफ अंदाज़ा लग सकेगा। स्कोर कार्ड को देखने और डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। यह दस्तावेज आगे की भर्ती प्रक्रिया में भी काम आ सकता है, इसलिए इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here {Update Soon} |
FAQs –
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 कब आएगा?
ताजा अपडेट के अनुसार, रिजल्ट जून 2025 के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 कहां देखें?
उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।